रांची, मार्च 20 -- खूंटी, संवाददाता। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ गुरुवार को नगर भवन में गुरुवार को जिला स्तरीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन एसडीएम दीपेश कुमारी एवं डीएसओ भीम उरांव ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पीडीएस डीलरों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाना सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन वितरण प्रणाली विक्रेता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हैं, आगे भी उत्तरदायित्व पूर्ण अपने कार्यों को करें। राशन पर हम सभी निर्भर है, इसलिए पूरी ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ जन वितरण प्रणाली के राशन दुकान का संचालन करें और लाभुकों को ससमय राशन वितरण करें। जन वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.