बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य इन दिनों उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर पुदुचेरी, चेन्नई और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हैं। इस दौरान वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और तकनीकी प्रयोगों का स्थलीय अध्ययन कर रहे हैं। दौरे के पहले दिन सांसद नीरज मौर्य ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ पुदुचेरी में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सस्ता गल्ला दुकानों की कार्यप्रणाली, राशन कार्डों के डिजिटलीकरण, ई-केवाईसी, वितरण प्रणाली और शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने भंडारण से लेकर परिवहन, वितरण और अंतिम लाभार्थी तक अनाज पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विवरण दिया। सांसद नीरज मौर्य ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.