लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में मरीजों को दिखाने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मरीज के दबाव को कम करने के लिए विभाग ने एक और दिन ओपीडी शुरू कर दी है। अभी तक सप्ताह में तीन दिन ओपीडी का संचालन हो रहा था। अब चार दिन ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में प्रदेश भर से मरीज आ रहे हैं। लगातार ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। इसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि अभी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी का संचालन हो रहा था। अब मंगलवार को भी ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे। विभाग की ओपीडी रूम नम्बर 422 में ओपीडी का संचालन होगा। मंगलवार की ओपीडी के इंचार्ज डॉ. जेडी रावत और डॉ. आनन्द पाण्डेय होंगे।

हि...