उरई, जनवरी 5 -- उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर निवासी पंकज पांचाल ने बताया कि वह मोहल्ला इंदिरा नगर मॉडर्न स्कूल के पास जा रहे थे इसी दौरान आकाश यादव निवासी इंदिरा नगर समेत जो लोग और 10-12 अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर में काफी चोटें आई पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...