फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- जिले में आई राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जन सुनवाई कर अनेक महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोके जाने एवं पीड़ित महिलाओं को तत्परता से इंसाफ दिलाने के निर्देश दिए। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ नगर में पहुंची। दोपहर बाद सदर तहसील स्थित सभागार पर महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की समस्याएं सुन कर उनका मौके पर निस्तारण किया। महिला आयोग की सदस्य ने एक विवाहित जोड़े समझा बुझा कर आपस में समझौता करा दिया। सदस्य ने प्रशासन पुलिस विभाग के अधिकारियों को महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लेने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की कार्यवाही त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.