कोडरमा, जनवरी 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर गांव में शनिवार की रात अफरातफरी मची रही। बतया जा रहा है कि सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना में 15-20 लोग घायल हो गए। भुक्तभोगियों का आरोप है कि हमलावरों ने कई घरों में घुसकर उत्पात मचाया तथा गेट, कुर्सी, टेबल सहित अन्य घरेलू सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। आवेदन में बताया गया है कि गांव के ही मुकेश यादव, मुन्ना यादव, उनके पिता रामेश्वर यादव, अनमोल यादव, सूरज यादव, आनंद कुमार यादव, प्रीतम यादव, आकर्षक यादव, रंजीत यादव, अजीत यादव, विनय यादव, दुर्गी यादव, अभिषेक यादव समेत बड़ी संख्या में लोग लाठी, डंडा और कुदाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.