बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- थरथरी में युवक की हुई थी गला रेतकर हत्या थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर-कोयल बिगहा गांव में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की गयी थी। मंगलवार को सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण, पूर्व एमएलसी राजू यादव समेत कई लोग पीड़ित परिवार से मिले और उनका दुख बंटाया। सांसद ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि यह दुखद घटना है। पुलिस-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा गया है। मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के अलावा जदयू अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, सुभाष प्रसाद सिंह, आनंद मोहन उर्फ हप्पू, सन्नी कुमार, विनोद कुमार, मुरारी कुमार, प्रभात शंकर, मनोज कुमार, उमाशंकर प्रसाद, विवेकानंद, कुन्दन कुमार, संतोष चन्द्रवंशी, संदीप कुमार, विपिन कुमार, अजय यादव, अन...