श्रीनगर, जून 3 -- रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मंगलवार को गुलदार प्रभावित गांव कांडा पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही ग्रामीणों से भी वार्ता की। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए वन मंत्री से गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की। विधायक ने वन विभाग के कार्मिकों को ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति सर्तक रहने को कहा। कांडा पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी के सम्मुख महिलाओं ने कहा कि गुलदार को जल्द शूट करने की इजाजत दिलाई जाए। घटना को चार दिन बीत गए हैं किंतु अब भी लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। वन विभाग को गुलदार शूट करने की परमिश्न नहीं दी जा रही है। महिलाओं ने कहा कि जो वन कर्मी तैनात हैं उनके पास भी पर्याप्त हथियार नहीं दिए गए हैं। महज लाठी के भरोसे ही वे तैनात है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.