औरंगाबाद, फरवरी 21 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हसपुरा में गैस रिसाव से हुई अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई। डीएम के निर्देशानुसार सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अंतरा कुमारी ने हसपुरा अंचल अंतर्गत गैस रिसाव के कारण हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण हसपुरा प्रखंड अंतर्गत जलालपुरा आग लग गई थी। इस घटना में राजंती देवी, संजू कुमारी घायल हो गई थीं। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...