गाजीपुर, सितम्बर 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। सरजू पाण्डेय पार्क में रविवार को छात्र नेताओं ने पुलिस की पिटाई से सियाराम उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उन्होंने श्रद्धांजली देते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा की शुरूआत की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनायी। छात्र नेताओं ने कहा कि अब मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन भी नहीं किया जा सकता है। नोनहरा थाना के परिसर में मांगों को लेकर धरनारत लोगों पर जिस प्रकार से पुलिस ने लाठिया बरसाई है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की पुलिस की पिटाई से मृत्यु हो जाती है। उसपर अब जिला प्रशासन लिपापोती करने में जुटी हुई है। छात्र नेताओं ने कहा कि सियाराम उपाध्याय को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.