बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- सिमरिया धाम। बरौनी एनटीपीसी स्टेज-दो के सीएचपी में कार्यरत एक कर्मी की अचानक मौत हो जाने के बाद सीएचपी में कार्यरत अन्य कर्मियों ने चंदा इकठ्ठा कर पीड़ित परिवार को मंगलवार को सहायता राशि सौंपी। सीएचपी में कार्यरत युवराज कुमार व लालधारी राय ने बताया कि मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रामदीरी चार पंचायत के पन्नापुर गांव निवासी बलजीत कुमार 15 सितंबर 2025 को ड्यूटी करने के बाद घर गए थे और इसी दौरान ब्रेन हेमरेज की वजह से उनकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। सीएचपी के सभी कर्मियों द्वारा चंदा इकट्ठा कर 77,500 रुपए मृतक की पत्नी सीता देवी को सौंपा गया। मौके पर यूनियन नेता सुनील कुमार सिंह व मृतक के भाई रंजीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...