गढ़वा, फरवरी 5 -- कांडी, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने गुरुवार को मनवाता का मिशाल पेश किया। प्रखंड मुख्यालय के कॉलेज रोड स्थित नदी पुल के पास पहुंचकर अज्ञात बीमारी से मृत विनोद डोम के परिजनों से मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए राहत सामग्री प्रदान की। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को 50 किलोग्राम चावल, सरसों तेल, पतल, गिलास सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उसके अलावा उन्होंने अपनी ओर से कुछ नगद राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में दी। उससे परिवार को तात्कालीन जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल सके। मौके पर मौजूद कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार ने थाना प्रभारी के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में प्रशासन द्वारा किया गया सहयोग पीड़ित परिवार के लिए बड़ा सहारा ...