गोंडा, फरवरी 2 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के करूवापारा निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार तिवारी की चंडीगढ़ में बीते दिनों उन्हीं के एक दोस्त ने चाकू से मारकर हत्या कर दी थी। अरुण कुमार तिवारी ही चंडीगढ़ में ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक की पत्नी नीलम और दो बेटी सौम्या (07) और दुधमुंही मान्या छह माह की है। इटियाथोक क्षेत्र के मानिंद लोगों ने बढ़चढ़कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। रविवार की शाम चित्रकूट धाम के महाराज आलोकदास ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। आलोकदास ने मृतक अरुण कुमार तिवारी की पत्नी नीलम से भेंट कर हर सम्भव मदद की बात कही। साथ ही दोनो बेटी सौम्या और मान्या के नाम बैंक में 50-50 हजार की एफडी भी करवाई जिससे बेटियां जब वयस्क हो तो उनके शादी विवाह के लिए वह रकम परिवार के लोग खर्च कर ...