संतकबीरनगर, जनवरी 12 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को विधायक गणेश चौहान शोकाकुल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक गणेश सिंह चौहान ने मृतक की मां, पत्नी और मासूम बच्चों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता दिलाई जाएगी। विधायक ने कहा कि गरीब और असहाय परिवारों के लिए सरकार हमेशा संवेदनशील रही है और किसी भी स्थिति में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। विधायक ने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.