जहानाबाद, नवम्बर 24 -- नवनिर्वाचित विधायक ने क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना काको, निज संवाददाता घोसी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ऋतुराज सिंह ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काको प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक सबसे पहले नोन्ही मोड़ स्थित मिर्जापुर निवासी राकेश दास के आवास पहुंचे, जहां उनकी माता जी के पैर टूटने की सूचना पर उन्होंने कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिवार को हर प्रकार की उपलब्ध सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में वे कपिल दास के घर पहुंचे और उनके पुत्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोकसंतप्त परिवार को सांत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.