पूर्णिया, फरवरी 23 -- बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत बीते रविवार को जानकीनगर थाना क्षेत्र के नौलखी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में भीषण आगजनी की घटना से प्रभावित पांच परिवारों को सोमवार को प्रशासन की ओर से राहत सहायता प्रदान की गई। अंचल कार्यालय परिसर में अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन ने सभी पीड़ित परिवारों को बारह-बारह हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि चेक के माध्यम से वितरित किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड की घटना के 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक शीट (पॉलिथीन शीट) एवं आर्थिक सहायता राशि का चेक उपलब्ध करा दिया गया। इस भीषण अगलगी की घटना में सुरेंद्र यादव, पप्पू यादव, बबलू कुमार, संतोष यादव एवं पुनम देवी के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। चेक वितरण के दौरान अंचल नाजिर अमन कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.