बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- हिट एंड रन के 212 मामले पेडिंग, निपटारे के लिए बनी 9 टीम बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सड़क हादसों से पीड़ित परिवारों को अब मुआवजा मिलनी की आस जगी है। लंबित मामलों के निपटारे के लिए नौ टीम का गठन किया गया है। डीटीओ राहुल सिंह ने बताया कि सभी मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक को थानों से समन्यव स्थापित कर आईरैड-ईडार पोर्टल पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ अपलोड कराने का आदेश दिया गया है। 240 लंबित मामले में 28 आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए जेआईसी को भेजा गया है। अभी भी 212 मामले पेंडिंग हैं। विभागीय समन्वय के अभाव में सड़क हादसे के पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए अब परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर पेडिंग मामले का निपटारा किया जायेगा। जिले के दो राहवीर होंगे सम्मा...