औरंगाबाद, मार्च 18 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के शिवगंज निवासी मुंशी मेहता के पुत्र रविकांत कुमार की गत दिनों सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी। सोमवार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों का अपने कार्य से झारखंड गया था। लौटने के क्रम में उसकी बाइक एक डंफर की चपेट में आ गई थी। इस मौके पर भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह, रमण सिंह, सत्येंद्र मेहता, जगदीश मेहता, अनिल कुमार मेहता, हरेंद्र मेहता, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार मेहता, गोकुल सिंह, राजाराम महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.