मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को मझवां विधानसभा के मझवां गांव पहुंचकर दुर्घटना में एक पैर गंवाने वाली जागृति मौर्य को एक लाख रुपये का चेक दिया। बीते 28 जनवरी को जाग्रति मौर्य पुत्री सभाजीत मौर्य पिकअप के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। वह बीफार्मा की छात्रा है। उसे इलाज के लिए एपेक्स हॉस्पिटल चुनार में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा था। वह दिव्यांग होने पर घर पर ही इलाज करा रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव ने पीड़िता के पिता को एक लाख का चेक दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा पीड़ितों की मदद करते रहे ...