सोनभद्र, फरवरी 20 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाने की साइबर टीम ने ठगी के दस हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करायें है।पीड़ित सुमित सोनी पुत्र स्व. ओमप्रकाश सोनी निवासी शक्ति नगर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से बारह हजार रुपये की ठगी कर लिया गया था। थाना प्रभारी कमल नयन दुबे नें संबन्धित बैंक शाखा को बाजरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड धनराशि खाते में होल्ड करा कर वापस उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...