हल्द्वानी, मई 5 -- भवाली। नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर नैनीताल बार एसोसिएशन ने गंभीर रुख अपनाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एसोसिएशन ने छह अधिवक्ताओं का पैनल गठित किया है। जिसमें अधिवक्ता गोपाल सिंह कपकोटी, मनीष मोहन जोशी, पंकज सिंह चौहान, सुभाष जोशी, मुन्नी आर्या और आकांक्षा शामिल हैं। यह पैनल पीड़िता की ओर से केस की पैरवी करेगा। वहीं एसोसिएशन ने सांसद अजय भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कहा है कि पीड़िता और उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पॉक्सो कोर्ट तक आना-जाना उनके लिए कठिन है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना के लिए पूर्व में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा मुख्य सचिव को पत्र लिखा जा चुका है। यदि नैनीताल मुख्यालय में जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.