आगरा, जनवरी 10 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बांकनेर में बीती 20 अक्तूबर को गुरुद्वारे को लेकर दो पक्षों में विवाद में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पुलिस से न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की मांग की है। शनिवार को पीड़ित लोग प्रभारी मंत्री को प्रार्थना पत्र देने पहुंचे थे। गांव बांकनेर निवासी ओमप्रकाश ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि, उनके बेटे को हमला कर घायल कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। यह भी कहा है कि, आरोपी पक्ष ने उल्टी पीड़ित परिवार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ताकि मामले में फैसला हो जाए। उन्होंने प्रभारी मंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...