वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अस्सी घाट पर उचक्का सोमवार को मुंबई के घाटकोपर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता का कीमती मोबाइल छीनकर फरार हो गया। अंकिता ने भेलूपुर थाने को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर शांत बैठ गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने खुद मोबाइल ट्रेस किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 मोबाइल बरामद किए। हालांकि, उचक्का पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं, भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक का दावा है कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर चांदपुर चौराहा स्थित मकान में छापेमारी कर मोबाइल बरामद कर लिया गया। उधर पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मोबाइल बरामद करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस पर उन्होंने खुद एक ऐप के जरिए ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.