फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 17 -- कायमगंज, संवाददाता पीड़िता से गांव के ही एक आरोपित ने कई बार रेप किया। जब परिवार शिकायत करने गया तो आरोपित पक्ष के लोगों ने परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तराई क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में सूरज समेत छह लोगों के खिलाफ रेप, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपित सूरज ने पीड़िता के साथ बार-बार गलत काम किया। जब इसकी शिकायत की गई तो आरोपित सूरज और उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवारीजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में सूरज के अलावा उसके पिता सुरेश, भाई सुनील व अनिल, उसकी बहने और परिवार की महिलाएं नामजद किया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.