रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सरवर अंसारी (33 वर्ष) को पॉक्सो मामले की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। तीन साल पुराने मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता गवाही देने अदालत नहीं पहुंची, जिसका लाभ आरोपी को मिला। मामले में वह चार महीने जेल काट चुका था। मामले में अभियोजन पक्ष का आरोप था कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर वर्ष 2016 से 2022 के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता की ओर से 19 मार्च 2023 को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पीड़िता का वर्ष 2021 में किसी अन्य व्यक्ति से निकाह हो चुका था। इन सभी तथ्यों को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.