भदोही, नवम्बर 30 -- भदोही, संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान योजना के तहत दुष्कर्म, एसिड अटैक, पॉक्सो एक्ट और दहेज हत्या जैसी घटनाओं की शिकार महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर विचार किया गया। डीएम ने कहा कि योजना में पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को इलाज, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही पीड़ितों को एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। इसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा जारी रखने, रोजगार स्थापित करने और एक नई जिंदगी शुरू करने में मदद करना है। बैठक में कुल 77 लम्बित प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने 65 प्रकरणों में एफआईआर, चार्जशीट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पी...