मेरठ, मई 5 -- मेरठ। भाजपा में महानगर अध्यक्ष पद पर विवेक रस्तोगी की नियुक्ति के बाद कई पार्टी नेताओं को पीड़ा हो गई। वे कार्यक्रमों से दूर-दूर हो गए। रविवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा पीड़ा कुछ भी हो, लेकिन सभी लोग सक्रिय हों। सभी को उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। विवेक रस्तोगी के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को पहली बार पार्टी नेताओं की समन्वय बैठक हुई। तय हुआ कि महानगर में सभी पदाधिकारियों को अभियान दिए जाएंगे। किसी के मन में यह न रहे कि एक ही व्यक्ति को अभियान मिलते हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा सभी जोर-शोर से अभियान में लगें। सभी कार्यक्रम करना सीखें। संगठन की मजबूती प्राथमिकता है। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव आमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.