एटा, जनवरी 7 -- राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ एटा पहुंची। पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में हुई जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान की बात कही। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्रवाई कर उसका समाधान कराया जा रहा है। महिलाओं से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की जानकारी भी प्रदान की। जन सुनवाई के दौरान एसएसपी श्याम नारायण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह, डीपीओ संजय सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन, थानाध्यक्ष महिला थाना नंदिनी सिंह,प्रोबेशन से सत्वेंद्र स...