हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर चरौली पुलिया के पास स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के एक लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी और जेवरात समेत ढाई लाख का माल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आजाद नगर निवासी विशंभर दयाल शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग में लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा आशीष कुमार कोतवाली देहात क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड स्थित चरौली पुलिया के पास बने निजी मकान में पत्नी संग रहता है। आशीष कुमार ने बताया कि गुरुवार रात वह पत्नी के साथ बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने सीतापुर रोड स्थित एमडी पैलेस गया था। देर रात करीब 1:30 बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी कटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर जेवरात व करीब चार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.