मोतिहारी, मार्च 25 -- चकिया। थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत बड़ा बाबू शंभूनाथ सिंह की सड़क पर गिरने से मौत हो गयी। वे कटिहार जिले के आजमगढ़ थाने के नौवाटोली के रहने वाले थे। चकिया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार का कहना है कि वे सरकारी आवास में अकेले रहते थे। सुबह बाहर निकलने के दौरान सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने आशंका जतायी है कि हार्टअटैक हुआ। वैसे शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.