नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के तीन व्यस्ततम चौराहों पर जाम की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही गोल चक्कर का निर्माण करेगा। दिल्ली यातायात पुलिस की सिफारिश पर यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदर डेयरी प्लांट के पास गणेश चौक, नोएडा लिंक रोड से जुड़े गाजीपुर रोड पर त्रिलोकपुरी 18-ब्लॉक के पास और न्यू अशोक नगर के ईस्ट एंड अपार्टमेंट रोड स्थित सरपंच चौक पर गोल चक्कर बनाया जाएगा। गणेश चौक पर गोल चक्कर बनने से साउथ गणेश नगर, शकरपुर, मंडावली, मधुबन चौक की ओर जाने वालों को लाभ होगा। वहीं, गाजीपुर रोड पर गोल चक्कर बनने से कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर, कोंडली, वसुंधरा एन्क्लेव के लोगों ...