कौशाम्बी, नवम्बर 18 -- खबर को संज्ञान में लेकर अफसरों ने दस घंटे के भीतर की कार्रवाई फोटो- खबर का असर सिराथ,ू हिंदुस्तान संवाद। सिराथू-सैनी मुख्य मार्ग पर बने दो बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे थे। इस खबर को 18 नवम्बर के अंक में हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों ने संज्ञान में लिया। दस घंटे के भीतर पहुंचे ठेकेदार ने दोनो गड्ढों को भरवा दिया। अखबर के इस पहल की इलाकाई लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। सिराथू से लेहदरी होते हुए लखनऊ जाने वाले मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों, आमजन व जनप्रतिनिधियों, अफसरों का आवागमन होता है। यह मार्ग उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर सिराथू में पड़ता है। इस खबर को मंगलवार के अंक में हिन्दुस्तान अखबर ने (सैनी-लेहदरी मार्ग पर जानलेवा गड्ढों से परेशान राहगीर) नामक शीर्षक से प्रमुखता से ...