नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के मामले में जामताड़ा से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी 23 वर्षीय विकास मंडल के पास से दो स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। वह खुद को बिजली कम्पनी बीएसईएस का अधिकारी बताकर ठगी करता था। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित अपने परिवार के साथ आरकेपुरम इलाके में रहता है। वह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है। दो फरवरी को उसने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बीएसईएस का अधिकारी बताया और कहा कि आपका बिजली का कनेक्शन कटने वाला है। कनेक्शन को रोकने के लिए उन्हें अपना कनेक्शन नंबर अपडेट करना होगा। पीड़ित के अनुसार इतना कहने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.