जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार के कक्ष में बुलाकर वरिष्ठ खंडीय लेखाकार राम मिलन यादव की पिटाई किए जाने के मामले में एक्सईएन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की गई। मामला ठेके के भुगतान से जुड़े बिल पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने का बताया गया। पुलिस के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ खंडीय लेखाधिकारी राम मिलन यादव ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्हें शुक्रवार को दिन में एक्सईएन राजेंद्र कुमार के कक्ष में बुलाया गया। जब वह पहुंचे तो दो लोग पहले से मौजूद थे। वहां बिल का भुगतान कराने के लिए दबाव देने लगे। ऐसा न करने की बात कहने पर दोनों ने एक्सईएन के इशारे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.