लखीमपुरखीरी, फरवरी 17 -- पड़रिया तुला। भीरा थाना क्षेत्र में पीडब्लूडी विभाग द्वारा बिना किसी संकेतक या चेतावनी के अचानक चल रहे लिंक मार्ग पर मौरंग का ढेर लगवा देने से रात के अंधेरे में क्षेत्र के एक अधिवक्ता की कार फंस गई। इस घटना में अधिवक्ता बाल बाल बचे हैं, जबकि अधिवक्ता की गाड़ी में भारी नुकसान हुआ है। पड़रिया तुला कस्बा निवासी अदिवक्ता नीरज सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम तहसील गोला से अपने घर वापस अपनी कार से आ रहे थे, तभी भीरा थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव के निकट लिंक मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क पर बिना किसी संकेतक या चेतावनी बोर्ड के सड़क के बीचों बीच ट्रकों मौरंग का ढेर लगा दिया गया। जिस वजह से रात के अंधेरे में कार मौरंग के ढेर में घुसकर सड़क किनारे खाई में जाने से बाल-बच बच गई। इस घटना में अधिवक्ता नीरज सिंह को...