लखनऊ, जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की देखरेख में आयोजित प्रथम विश्वेश्वरैया टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पीडब्लूडी स्ट्राइकर (स्पोर्टस क्लब) लखनऊ की टीम चैंपियन बनी। पीडब्लूडी स्ट्राइकर ने पीडब्लूडी प्रयागराज सुपर किंग्स को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पीडब्लूडी स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 161 रन बनाये। विवेक यादव ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में पीडब्लूडी प्रयागराज सुपर किंग्स की टीम 18.4 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। स्ट्राइकर की ओर से सुनीत पटेल ने चार विकेट चटकाये। राजेश सिंह ने दो विकेट लिये। विवेक यादव को मैन आफ द मैच व सुनीत पटेल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। स्ट्राइकर लखनऊ के विवेक यादव को बेस्ट बैटसमैन एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सीरीज के बेस्ट बॉलर काशी वार्रियर के...