सीतामढ़ी, नवम्बर 10 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बिहार विधानसभा आम चुनाव में पीडब्लूडी (शारीरिक दिव्यांग) के रूप में चिह्नित मतदान केंद्रों पर 712 स्काउट-गाइड, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स व वालेंटियर्स की तैनाती की गई है। इन कैडेट्स की जिम्मेदारी दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर सहयोग देने की होगी, ताकि वे सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पिछले चुनावों में इस व्यवस्था को लेकर निर्वाचन अधिकारियों व मतदाताओं की ओर से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। पीडब्लूडी चिह्नित मतदान केन्द्रों के लिए प्रतिनियुक्त कैडेट्स व वालेंटियर्स को रविवार को कमला गर्ल्स हाईस्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल कैडेट्स व वालेंटियर्स को अनुशासन व समाज सेवा का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही मतदान केन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.