संभल, मार्च 23 -- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित मकान के अवैध निर्माण मामले में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एसडीएम द्वारा पीडब्लूडी ईई से मांगी रिपोर्ट सबमिट न होने के कारण अब पांच अप्रैल को सुनवाई की तिथि नियत की है। वहीं एसडीएम ने बताया कि सांसद अधिवक्ता ने मामले में डीएम के यहां अपील की है। सांसद अधिवक्ता ने मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं किया। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए मकान बनवा लिया था। जिसे उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन माना गया। सपा सांसद को इस मामले में तीन नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक उनके पक्ष से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि सांसद के अधिवक्ता ने मामले में जेई की रिपोर्ट पर आपत्ति भी जताई थी। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.