कानपुर, फरवरी 4 -- कैंसर सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि इंसान के आत्मविश्वास और पहचान को भी गहराई से प्रभावित करता है। खासकर ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं महिलाओं के लिए इलाज के बाद बदला हुआ शारीरिक स्वरूप एक बड़ी मानसिक चुनौती बन जाता है। ऐसे में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने चिकित्सा कौशल और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। 41 वर्षीय महिला को न सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर से राहत दिलाई, बल्कि उसे दोबारा सामान्य जीवन जीने का हौसला भी दिया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में ऑन्को मेमो प्लास्टी तकनीक से यह जटिल सर्जरी की गई। इस आधुनिक पद्धति में डॉक्टरों ने महिला के पीठ के मांस का उपयोग कर कैंसर से क्षतिग्रस्त बाएं ब्रेस्ट को नया और संतुलित आकार दिया। प्राचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे तक चली सर्जरी को सफलत...