देहरादून, जनवरी 30 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के व्यस्त पीठ बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि विद्युत तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते खंभे से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के दौरान बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई, हालांकि लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते दूरी बना ली, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी, इस घटना के चलते कुछ देर के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...