धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में होने वाले निर्वाचन के आलोक में गुरुवार को पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों को श्रीश्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदान के एक दिन पूर्व तथा मतदान के बाद के कार्य को विस्तारपूर्वक समझाया गया। मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने बताया कि इस बार मतपत्र तथा मतपेटिका के माध्यम से दो पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान दल में एक पीठासीन तथा 4 मतदान पदाधिकारी रहेंगे। मतपत्रों में मेयर व अध्यक्ष के किए गुलाबी रंग तथा वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग होगा। वहीं अन्य मास्टर ट्रेनर राजकुमार वर्मा ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा ...