धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता, नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो व चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में बुधवार को समाहरणालय में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों का प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। बताया गया कि एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन पदाधिकारी के साथ चार पोलिंग पदाधिकारी रहेंगे। प्रथम रेंडमाइजेशन में 5625 पदाधिकारियों का चयन किया गया। दूसरे रेंडमाइजेशन में नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टी का चयन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश बाउरी, डीएलएओ राम नारायण खलको, निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.