मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- कटरा, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना के रमौली में अपराधियों के द्वारा भैंस चोरी के आरोप में कटरा थाना के धनौर निवासी कमलेश सहनी की पीट-पीट कर हत्या मामले में बुधवार को राजद की टीम जांच को पहुंची। इस दौरान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद्र सहनी ने धनौर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में लगातार हत्या हो रही हैं। सरकार अपराधी को बेनकाब करने में विफल है। कहा कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद की टीम घटना की जांच करने पहुंची है। पूरे मामले को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। विधायक निरंजन राय ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति का हो उसपर सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि मृतक के परिजन को जल्द से जल्द आवास के साथ सभी सरकारी सुविधा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.