सीतापुर, जून 11 -- सीतापुर। पीटीसी सीतापुर में बुधवार देर शाम सईश पद पर कार्यरत कर्मचारी का शव फंदे पर शव लटकता मिला। जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सुनील कुमार 45 पुत्र रामप्रसाद का संदिग्ध परिस्थितियों में आवास के पीछे आम के पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील 2006 से सीतापुर में तैनात थे। वह घोड़ों की देखभाल का काम करते थे। एडीजी पीटीसी जय नारायण सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच की जाएगी। वह पांच दिनों की छुट्टी पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...