रामगढ़, जुलाई 18 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस काली घाट के निकट शुक्रवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार राजेश ठाकुर घायल हो गया। इस बाबत बताया जाता है कि कोतो गांव निवासी राजेश ठाकुर, पिता ब्रह्मदेव ठाकुर बाइक से पतरातू डैम की ओर पेट्रोल भरने के लिए जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे ठोकर मार दी। जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.