पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हाथियों के प्रबंधन और उनके व्यवहार के बारे में ग्राम प्रधान, वाचर बाघ मित्रों को जानकारियां दी गई। दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर से आए तभी दबीर अहमद ने मरोरी ब्लॉक के अंतर्गत आयोजित सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला में बताया कि हाथियों के नजदीक जाने से परहेज करें। साथ ही हाथी अगर आसपास आ जाएं तो शोर शराबा जोर से करते हुए पटाखे दागे। हाथियों के व्यवहार और बर्ताव को लेकर एवं जानकारियां भी कार्यशाला में दी जा रही है। इस दौरान डीएफओ मनीष सिंह भारत कुमार डीके विश्व प्रकृति निधि के नरेश कुमार शेर सिंह समेत वन विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...