लातेहार, दिसम्बर 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। पलामू टाईगर रिजर्व में बाघों की गणना 15 दिसंबर से शुरू होगी। जानकारी पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने दी। उन्होंने गणना की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने की बात बताते हुए आधुनिक तकनीक के जरिए व्याघ्र गणना करने की बात कही। एक जवाब में उन्होंने पीटीआर के जंगलों में फिलहाल सात बाघों की चहलकदमी होने की बात कही। मालूम हो कि एनटीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक प्रत्येक चार वर्ष पर देश भर में बाघों की गणना की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...