पीलीभीत, मार्च 14 -- होली पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन चालू रहेगा। दोनों ही पालियों में सैलानियों को आने जाने के दौरान संचालित सेवाएं मिलती रहेंगी। हालांकि रंग लगे सैलानियों को वाहन से नीचे उतरने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी। इसकी लगातार मानीटरिंग की जाएगी। वन कर्मियों व वॉचरों को निर्देश जारी किए गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो सत्रों में पर्यटन होता है। सुबह और अपराहन में सैलानियों के आने जाने का क्रम बना रहेगा। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हमने होली पर कोई रद्दोबदल नहीं किया है। सैलानियों को आने जाने में पूरी सुविधाएं यथावत मिलती रहेंगी। हालांकि जंगल में रंगे पुते लोगों को वाहन से उतरने में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसमें सैलानी अगर चाहें तो गेस्ट हाउस और अपने अतिथि गृह जहां पर बुकिंग की है। वहां पर होली खेल सकते हैं। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.