शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- डीएम के आदेश पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व बफर जोन की सरकारी जमीन को किसानों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए एसडीएम चित्रा निर्वाल के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अख्तियारपुर में फगुनिहाई घाट गौशाला नदी के पास करीब 19.04 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जोतवाकर कब्जा मुक्त कराया। स्थानीय किसानों दारा सिंह, लक्खा सिंह, रनजीत सिंह, बिट्टू, सतनाम सिंह, बिंदर सिंह और मंगा सिंह ने बताया कि लगभग 30 किसान वर्षों से उस जमीन को जोत रहे थे। किसानों का आरोप है कि उनके पास जमीन का पट्टा था और कोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा था, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और पुलिस प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। फसल खड़ी होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ। एसडीएम चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.