कानपुर, फरवरी 2 -- चकेरी, संवाददाता। लाल बंगला में चकेरी पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर आरोपितों ने पुराने विवाद में एक युवक को पीटने के बाद धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि दो से तीन राउंड फायरिंग भी की। चकेरी थाने में मामले की शिकायत की गई है। लाल बंगला चरारी निवासी अनस अली वह पशुपालन करते हैं। बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व घर के पीछे रहने वाले एक अपराधी ने उनके पहनावे को देखकर कमेंट कर विवाद किया था। आरोपित ने खुन्नस के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 18 दिसंबर 2025 को पीड़ित से मारपीट की। उस समय भी पीड़ित ने चकेरी चौकी में शिकायत की थी। अनस ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह चारा लेकर लौट रहा था। तभी चकेरी चौकी से 200 मीटर दूर पहले से ही घात लगाए आरोपित ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। गाली गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.